आज के प्रतियोगी परीक्षाओं के दौर में करेंट अफेयर्स के लिए बाजार में सैकड़ों मैग्जीन उपलब्ध हैं। स्टूडेंट्स कई बार असमंजस में रहते हैं कि कौन-सी मैग्जीन को पढ़ा जाए जो प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जरूरी और फायदेमंद हो सकती है। ऐसे में वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए अमर उजाला पब्लिकेशन की वेबसाइट safalta.com ने खासतौर से करेंट अफेयर्स के सेक्शन को तैयार किया है। इस वेबसाइट पर करेंट अफेयर्स को रोजाना अपडेट किया जाता है जिसमें राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल, आर्थिक, निधन, नियुक्ति समेत कई घटनाक्रमों को अलग-अलग सेक्शन में बनाया गया है।
वहीं इस करेंट अफेयर्स सेक्शन में प्रत्येक न्यूज को बेहतरीन ढंग से प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है, जिससे आपको खबरों को पढ़ना रुचिकर और लाभप्रद प्रतीत होगा। इसमें अभ्यर्थी की आवश्यकता को ध्यान में रखकर जरूरी तथ्यों को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाता है। safalta.com पर करेंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे आईबीपीएस, बैंक पी.ओ., बैंक क्लर्क, यूपीएससी परीक्षा, एसएससी, बैंकिंग, आईएएस/पीसीएस एवं अन्य राज्य स्तरीय परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए बेहद उपयोगी और लाभप्रद है।