PMO कार्यालय के निर्देश पर HRD मंत्रालय ने पहली बार शिक्षकों के लिए 'ट्रेनिंग प्रोग्राम' का आयोजन किया है। खबर के अनुसार मंत्रालय ने 30 शिक्षण संस्थान- NIT Warangal, IIT-Kanpur, IIT-BHU, IISER-Bhopal, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा और जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी जैसे संस्थानों का चयन किया है जहां पर आने वाले तीन महीने तक यूनिवर्सिटी, इंस्टीट्यूट और कॉलेज शिक्षकों के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा।
इसी प्रकार 12 शिक्षण संस्थानों का नए वाइस चांसलर, प्रो वाइस चांसलर, डायरेक्टरर्स, रेजिस्ट्रार, डीन और एचओडी को प्रशिक्षण देने के लिए चयन किया गया है। सप्ताह में तीन दिन ये लीडरशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित होगा। मंत्रालय ने UGC के कंटेंट को और अधिक बेहतर बनाने के लिए इस प्रोग्राम का आयोजन किया है।