फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE : अब दो शिफ्ट में होगी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा

Mon, 17 Jul 2017 11:14 AM IST
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) अब 2 शिफ्ट में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा। खबर है कि सीबीएसई के ऐसा करने के पीछे सही तरीके से आंसर शीट चेक करना है। नई योजना के मुताबिक एक सब्जेक्ट का दो शिफ्ट में एग्जाम होगा जिससे परीक्षा के समय में भी कमी आएगी और सही तरीके से परीक्षा संपन्न हो पाएगी। नई दिल्ली और उनके आसपास के कई टॉप स्कूलों के प्रिंसिपलों ने मिलकर एक कमेटी गठित की है जो इस नए प्रस्ताव पर काम कर रही है।
विज्ञापन


CBSE का मानना है कि ऐसा करने से शिक्षा प्रणाली में काफी हद तक सुधार होगा और शिक्षकों को आंसर शीट चेक करने में काफी समय मिलेगा। सीबीएसई सूत्रों के मुताबिक ऐसा करने से बोर्ड का रिजल्ट भी प्रभावित होगा। हालांकि अभी तक इस प्रस्ताव पर कोई अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है।

CBSE के अनुसार 45 दिनों के अंदर परीक्षा की पूरी प्रणाली को समाप्त करना होगा। नए प्रस्ताव के मुताबिक 12वीं बोर्ड की परीक्षा सुबह के शइफ्ट में होगी और 10वीं की दोपहर में। अब तक दोनों कक्षाओं की बोर्ड की परीक्षाएं दोपहर के शिफ्ट में ही होती थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें