फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

exam watch :एससीआर एग्जामिनेशन - 2015

Wed, 22 Oct 2014 12:23 PM IST
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स से 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी एससीआरए एग्जामिनेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं...
विज्ञापन


रेलवे में अधिकारी स्तर की नौकरी चाहिए तो स्पेशल क्लास रेलवे एपरेंटिस एग्जामिनेशन के लिए आवेदन किया जा सकता है। वर्ष 2015 के लिए इससे संबंधित अधिसूसना जारी की जा चुकी है।

रिक्तियों का स्वरूप
इस प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से भारतीय रेलवे के मैकेनिकल डिपार्टमेंट में काम करने के अवसर आवेदकों को मिलते हैं। रिक्तियों की संख्या 42 है।  

आयु सीमा
आवेदकों की न्यूनतम आयु सीमा 17 और अधिकतम 21 वर्ष निर्धारित है, जिसका आकलन 1 जनवरी 2015 के आधार पर किया जाएगा।

परीक्षा की तिथि/ परीक्षा केंद्र
लिखित परीक्षा की तिथि 18 जनवरी, 2015 निर्धारित है। पूरे देश में 40 से भी अधिक केंद्रों पर लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।   
विज्ञापन


शैक्षणिक योग्यता
किसी मान्यताप्राप्त बोर्ड अथवा विश्वविद्यालय से प्रथम या द्वितीय श्रेणी में 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी इसमें आवेदन के हकदार हैं। इंटरमीडिएट में मैथ्स अवश्य पढ़ा होना चाहिए। इसके अलावा फिजिक्स और केमिस्ट्री में से कम-से-कम कोई एक भी विषय के रूप में होना आवश्यक है।   
विज्ञापन


चयन प्रक्रिया
आवेदकों को 600 अंकों की लिखित परीक्षा का सामना करना होगा, जिसमें प्रश्नों की प्रकृति ऑब्जेक्टिव टाइप की होगी। इसके तहत तीन पेपर (प्रत्येक 200 अंक) होंगे और प्रत्येक पेपर के लिए 2 घंटे की अवधि निर्धारित होगी। पेपर 1 में जनरल एबिलिटी टेस्ट (इंग्लिश, जनरल नॉलेज, साइकोलॉजिकल टेस्ट), पेपर 2 में फिजिकल साइंस (फिजिक्स और केमिस्ट्री) तथा पेपर 3 में मैथ्स से प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को पर्सनैलिटी टेस्ट से रूबरू होना होगा, जिसके लिए 200 अंक निर्धारित हैं।   
आवेदन कैसे करें
आवेदन के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम का सहारा लेना होगा। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी यूपीएससी की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

बॉक्स
एक नजर...
आवेदन (ऑनलाइन) की अंतिम तिथि : 7 नवंबर, 2014
वेबसाइट : www.upsc.gov.in/exams/notifications
              www.upsconline.nic.i
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें