फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्पिटल मैनेजमेंट: सेहत के साथ कॅरियर भी करो मैनेज

Wed, 22 Oct 2014 12:10 PM IST
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं का जो आधुनिक रूप बना है, उसके तहत रोगियों का उपचार बेहतर ढंग से हो सके, इस दृष्टिकोण से अस्पताल प्रबंधन का महत्व अब पहले की तुलना में काफी बढ़ गया है। सेहत को लेकर लोग अब काफी सजग रहने लगे हैं और जिस तरह से इस क्षेत्र में तकनीकी बदलाव आया है, उससे अस्पतालों का स्वरूप भी अब तेजी से बदलता हुआ फाइव स्टार हॉस्पिटल बनने लगा है। स्पष्ट है कि ऐसे में बेहतर हॉस्पिटल मैनेजमेंट के लिए संबंधित प्रोफेशनल की जरूरत तो पड़ेगी ही।
विज्ञापन


कार्य का स्वरूप
अस्पताल से संबंधित सभी व्यवस्थाओं पर हॉस्पिटल मैनेजमेंट प्रोफेशनल की नजर रहती है, ताकि एक ओर जहां उपचार में किसी तरह की दिक्कत न आए, वहीं दूसरी ओर अस्पताल के प्रबंधन किसी तरह की अव्यवस्था न हो। इसके अलावा वित्तीय नियोजन, कर्मचारियों की सुविधा आदि कार्य भी उन्हें करने होते हैं।

शैक्षणिक योग्यता
बैचलर ऑफ हॉस्पिटल मैनेजमेंट, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, एमबीए इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन आदि इस क्षेत्र के मुख्य कोर्स हैं। शॉर्ट टर्म से संबंधित सर्टिफिकेट कोर्स और डिप्लोमा कोर्स भी हैं। कोर्स की प्रकृति के अनुसार ही इस क्षेत्र में शैक्षणिक योग्यता भी अलग-अलग मांगी जाती है। इससे मेडिकल और नन-मेडिकल, दोनों ही संकाय के अभ्यर्थी जुड़ सकते हैं। 12वीं (पीसीबी) के बाद बैचलर इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेश (बीएचए) में दाखिला लिया जा सकता है, जबकि मास्टर इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन (एमएचए) में किसी भी संकाय की बैचलर डिग्री के बाद एडमिशन मिल सकता है।
विज्ञापन


व्यक्तिगत गुण
प्रबंधन क्षमता के अलावा कम्युनिकेशन स्किल भी अच्छी होनी चाहिए। टीम वर्क के साथ काम करने की क्षमता भी जरूरी है।

मौके यहां मिलेंगे
ऐसे प्रोफेशनल्स की मांग विभिन्न अस्पतालों, नर्सिंग सेंटर, मानसिक स्वास्थ्य संगठनों, सार्वजनिक स्वास्थ्य विभागों, फिटनेस सेंटर, पुनर्वास केंद्रों, दवाइयों और अस्पताल की आपूर्ति कंपनियों, चिकित्सा सॉफ्टवेयर कंपनियों, अस्पताल सलाहकार फर्मों आदि में बनी रहती है। उच्च शिक्षा प्राप्त करके आप टीचिंग फील्ड में भी कदम बढ़ा सकते हैं। अस्पताल प्रबंधन में विभिन्न पदों पर सेवा दी जा सकती है। अनुभव के साथ पद और वेतन में बढ़ोतरी होती जाती है।   
विज्ञापन


मुख्य संस्थान
टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, मुंबई  
     www.tiss.edu
आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, नई दिल्ली
     www.aiims.edu/
इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ ऐंड मैनेजमेंट स्टडीज, नई दिल्ली
     www.ihms.in/
आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज, पुणे
     www.afmc.nic.in/
अपोलो इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, हैदराबाद
     www.apolloiha.ac.in/faculty.html
इंडियन सोसाइटी ऑफ हेल्थ एडमिनिस्ट्रेटर्स (ईशा), बेंगलुरु
     www.ishaindia.org/html/brief.htm
साईं इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल एंड एलाइड साइंसेज, देहरादून
     http://sipasddn.com/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें