DU में दाखिले के लिए सोमवार शाम से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन का आंकड़ा 50 हजार को पार कर गया है। हालांकि आवेदन शुल्क नहीं चुकाने के कारण अब तक कोई फॉर्म जमा नहीं हुआ है। उधर, डीयू प्रशासन ने शैक्षणिक जानकारी वाले टैब नंबर 2 को खोला ही नहीं है। खबर है कि CBSE के 12वीं का रिजल्ट जारी न होने के कारण ऐसा किया गया है। इस टैब में विद्यार्थियों को बोर्ड का नाम, रोल नंबर व पास होने के वर्ष की जानकरी देनी है।
डीयू दाखिला ओएसडी आशुतोष भारद्वाज के मुताबिक टैब-2 को छोड़कर विद्यार्थी आगे के टैब पर जाकर अन्य जानकारी भर सकते हैं। वहीं अभिभावक व अन्य आवेदक ये सवाल उठा रहे हैं कि उसमें जब रिजल्ट अवेटेड का विकल्प है तो उसे क्यों बंद रखा गया है। आज इसे खोलने पर कोई बड़ा फैसला आ सकता है।