फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU Admission 2018 : जामिया में एडमिशन के लिए स्पोर्ट्स कोटा ओपेन, ऐसे कर सकते हैं एप्लाई

Thu, 24 May 2018 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
file photo
विज्ञापन
जामिया मिल्लिया इस्लामिया के जुलाई सत्र में स्नातक और परास्नातक डिग्री प्रोग्राम में स्पोर्ट्स कोटे के तहत दाखिले के लिए आवेदन विंडो खुल गई है। स्पोर्ट्स कोटे से दाखिले में पांच फीसदी छूट के लिए छात्रों को सौ रुपये देकर अलग से आवेदन पत्र भरना होगा। 
विज्ञापन


22 जून तक छात्रों के पास आवेदन करने का मौका है। प्रबंधन के मुताबिक, छात्रों को कैंपस में आकर आवेदन पत्र भरना होगा। जोकि कामकाजी दिनों में सुबह दस से शाम चार बजे तक भरा जा सकता है। 

स्पोर्ट्स कोटे में इंटरनेशनल, नेशनल, स्टेट, रीजनल, यूनिवर्सिटी स्तर तक के टूर्नामेंट में भाग ले चुके छात्र आवेदन कर सकते हैं। एथलेटिक्स, बैडमिंटन, शूटिंग (एयर पिस्टल व एयर राइफल), टेबल टेनिस, लॉन टेनिस, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबाल, बॉक्सिंग आदि के तहत ट्रायल होंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें