दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक कोर्सेज में दाखिले लेने के लिए स्ट्रीम में बदलाव करने पर अंकों में कटौती का प्रावधान है। यह प्रावधान छात्रों के लिए गेम चेंजर बन सकता है। इससे किसी छात्र की राह आसान हो सकती है तो किसी के लिए मुश्किलें पैदा हो सकती हैं।
बीते सालों तक कॉलेज अंकों में कटौती तय कर जानकारी देते थे। वहीं, इस बार यह जानकारी सूचना बुलेटिन में उपलब्ध करा दी गई है। इसकी मदद से छात्रों को पूरी जानकारी मिलेगी कि स्ट्रीम में बदलाव करने पर कितने अंक कट सकते हैं। हालांकि, छात्रों को इस बात का ध्यान रखना है कि यह कटौती पांच फीसदी से अधिक नहीं होगी।
ऐसे समझें
उदाहरण के लिए यदि किसी छात्र ने बारहवीं में साइंस व कॉमर्स स्ट्रीम से पढ़ाई की है। अब वह दाखिले के लिए आर्ट्स स्ट्रीम का चयन करता है तो वह स्ट्रीम में बदलाव कर रहा है। वहीं, किसी कॉलेज ने स्ट्रीम में बदलाव के लिए 2.5 फीसदी की कटौती तय कि है तो छात्र के कुल अंकों में 10 अंक कट जाएंगे।
कॉलेज विज्ञान वाणिज्य
एआरएसडी 3 3
सीवीएस 1 0
कमला नेहरू 4 4
शिवाजी कॉलेज 5 5
स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज 5 5
मिरांडा हाउस 1 1
किरोड़ीमल कॉलेज 2 2
हिंदू कॉलेज 3 3
हंसराज कॉलेज 2.5 2.5
रामजस कॉलेज 5 5
श्री वेंकटेश्वर कॉलेज 2.5 2.5
जानकी देवी कॉलेज 3 3
नोट: अन्य कॉलेज के अंकों की कटौती के विषय में सूचना बुलेटिन से जानकारी ली जा सकती है।