कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट, CLAT 2018 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसके परिणाम के आधार पर ही देश के 19 श्रेष्ठ नेशनल लॉ कॉलेजों में एडमिशन मिलेगा। आपको बता दें कि CLAT 2018 परीक्षा में 54000 से ज्यादा कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया था। उम्मीदवार CLAT की ऑफिशियल वेबसाइट http://clat.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यह रिजल्ट वेबसाइट पर 06 जून 2018 तक उपलब्ध रहेगा।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- सबसे पहले CLAT की ऑफिशियल वेबसाइट http://clat.ac.in पर जाकर लॉगइन करें
- इसके बाद होम पेज पर मौजूद CLAT 2018 Results लिंक पर क्लिक करें
- आपका रिजल्ट आपके सामने हेगा।