दिल्ली यूनिवर्सिटी(DU) में यूजी और पीजी कोर्स में दाखिले के लिए दिशा-निर्देश तय करने के लिए लगातार बैठकों का दौर जारी है। वहीं ईसीए (एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटीज) कोटे में दाखिले के लिए भी गाइडलाइंस लगभग तैयार हो रही हैं। बताया जा रहा है कि इस कोटे के दाखिले के लिए भी गाइडलाइंस लगभग तैयार कर ली गई हैं। ईसीए की गाइडलाइन में कुछ खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। बताया जा रहा है कि कोटे से दाखिला इस बार भी 75 फीसदी और 25 फीसदी वेटेज के आधार पर होंगे।
इसमें 75 फीसदी वेटेज ट्रायल की होगी, जबकि 25 फीसदी वेटेज ईसीए से जुड़े सर्टिफिकेट की होगी।
डीयू कॉलेजों में ईसीए कोटे से भी दाखिलें होते हैं, जिसमें गायकी, वाद्य यंत्र, डास, वाद-विवाद, क्विज, आदि शामिल हैं। ईसीए के दाखिले दो स्तर पर होते हैं। पहले स्तर के ट्रायल में क्वलालिपाई करने का बाद ही अंतिम ट्रायल के लिए बुलाया जाता है जिसके आघार पर मेरिट बनती है।
इससे पहले डीयू एडमिनस्ट्रेशन यह सुनिश्चित करने की भी तैयारी में है कि सभी छात्रों को प्राथमिक स्तर में चयनित होने के बाद ही सर्टिफिकेट वाबसाइट पर अपलोड करने की जरूरत पड़े।