फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU Admission-17: दाखिला न देने का नहीं चलेगा बहाना, फॉर्म में समय भी दिखेगा

Sun, 21 May 2017 10:10 AM IST
amarujala.com- Presented by: शिवेन्दु शेखर
विज्ञापन
डीयू एडमिशन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय(DU) के कॉलेज इस बार छात्रों को दाखिला नहीं देने का बहाना नहीं बना सकेंगे। बीते साल से सबक लेते हुए इस बार प्रशासन से ऐसा प्रावधान किया है कि कॉलेजों ने दाखिले को किस समय मंजूरी दी, इसका समय फॉर्म में आ जाएगा। इस तरह से कॉलेज दाखिला मंजूरी को लेकर झूठ नहीं बोल पाएगा।
विज्ञापन


बीते साल से ऑनलाइन व्यवस्था के तहत कॉलेज को दाखिले की मंजूरी भी ऑनलाइन ही देनी थी। इस बार भी ऐसा ही है, लेकिन इसके साथ ही इस बार उन्होंने दाखिले को किस समय मंजूरी दी, इसकी जानकारी दाखिला पोर्टल पर आ जाएगी।

बीते साल ऐसा देखने में आया था कि कॉलेजों की ओर से कहा जा रहा था कि उसने दाखिले को मंजूर कर दिया, लेकिन मुख्य पोर्टल पर इसकी जानकारी नहीं मिल पाती थी। ऐसे में छात्रों को दाखिले के लिए काफी चक्कर लगाने पड़े थे। इस बार जैसे ही कॉलेज की ओर से दाखिले को ऑनलाइन मंजूर किया जाएगा, तो मुख्य पोर्टल पर प्रशासन को पता चल जाएगा कि कॉलेज की ओर से किस समय दाखिले की मंजूरी दी गई।
विज्ञापन


स्टीफंस सहित चार अल्पसंख्यक कॉलेजों का भी फॉर्म

बीते साल जीसस एंड मैरी व सेंट स्टीफंस कॉलेज अपना अलग आवेदन फॉर्म लेकर आए थे। इस बार भी उनका अलग फॉर्म होगा, लेकिन इस फॉर्म से पहले छात्रों को डीयू का आवेदन फॉर्म भरना होगा। यहां से उन्हें एक नंबर मिलेगा, जिसका इस्तेमाल उन्हें जीसस एंड मैरी व सेंट स्टीफंस कॉलेज के आवेदन फॉर्म भरने के लिए करना होगा। चार अल्पसंख्यक कॉलेज गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज, माता सुंदरी, श्री गुरु नानक देव खालसा कॉलेज इस बार अपना एक कॉमन फॉर्म लेकर आ रहे हैं। इन कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए इस कॉमन फॉर्म से पहले डीयू का आवेदन फॉर्म भरना होगा।

ऑनलाइन होगा शिकायतों का निपटारा

डीयू में इस बार छात्रों की शिकायतों का निपटारा ऑनलाइन होगा। डीयू ने एक ऑनलाइन ग्रीवांस सिस्टम तैयार किया है। डीन स्टूडेंट वेलफेयर राजेश टंडन ने बताया कि दाखिले व आवेदन से जुड़ी कई शिकायतें छात्रों की होती हैं। बीते साल तक इनके लिए छात्रों को कैंपस आना होता था, लेकिन इस बार यह सब ऑनलाइन होगा। छात्र अपनी शिकायत ऑनलाइन देगा, जिसका निपटारा 24 घंटे के भीतर ऑनलाइन देने का प्रयास रहेगा। दाखिले से जुड़ी जानकारी के लिए डीयू ने हेल्पलाइन नंबर 011-27006900 भी जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें