फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल से ऑनलाइन भी मिलेगी 10वीं-12वीं की मार्कशीट, करना होगा ये खास काम

Sat, 20 May 2017 08:41 PM IST
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
10वीं और12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों को अब अपने मार्क्सशीट और प्रमाणपत्रों का डिजिटल संस्करण मिलेगा, जिसे वह किसी भी समय और कहीं भी देख सकेंगे।
विज्ञापन

 
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के मुख्य कार्यकारी और सचिव गैरी अरथून ने शनिवार को बताया, ‘उम्मीदवारों को मार्क्सशीट की हार्ड कॉपी की स्कैन छवि डाउनलोड करने की पुरानी प्रक्रिया से इतर वे सभी अब http://digilocker.gov.in पर एक एकाउंट खोलने और अपना मोबाइल नंबर देने के बाद प्रक्रियाओं का पालन करेंगे।’

अरथून ने बताया कि इस साल से परिषद पारंपरिक हार्ड कॉपियों के अलावा डिजिलॉकर के माध्यम से उम्मीदवारों को मुहैया कराए जाने वाले अंकों और पास प्रमाणपत्रों की प्रतियों पर डिजिटल हस्ताक्षर भी करेगा।
विज्ञापन


इसके अलावा आईएससी उम्मीदवारों को डिजिटील प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया, ‘हस्ताक्षरित दस्तावेज का उसी तरह इस्तेमाल किया जा सकता है जिस तरह से पेशेवर कैरियर के लिए हार्ड दस्तावेज पेश किया जाता है।’
विज्ञापन


यह सेवा इस साल से शुरू की जाएगी। अरथून ने बताया कि परिषद ने यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया मिशन के तहत उठाया है। उन्होंने कहा कि यह योजना छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय होगी, क्योंकि आज के छात्र हमसे अधिक तकनीक प्रेमी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें