एनटीए ने क्या कहा?
एनटीए ने यह भी स्पष्ट किया है कि CUET UG 2026 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान यदि किसी उम्मीदवार के आधार कार्ड और कक्षा 10वीं की मार्कशीट में नाम या अन्य विवरण मेल नहीं खाते हैं, तो उन्हें आवेदन के समय विवरण सुधारने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इससे उम्मीदवारों को दस्तावेजों से जुड़ी त्रुटियों को ठीक करने में सुविधा मिलेगी। छात्र CUET UG 2026 से जुड़ी हर नई जानकारी और नोटिस के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और cuet.nta.nic.in पर जाकर देखते रहें।
परीक्षा का पैटर्न
सीयूईटी यूजी 2026 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी। इसमें अलग-अलग सेक्शन होंगे। सेक्शन IA में 13 भाषाएं, सेक्शन IB में 20 भाषाएं, सेक्शन II में 27 विषय और सेक्शन III सामान्य परीक्षा शामिल हैं। परीक्षा में सवाल बहुविकल्पीय (MCQs) होंगे और यह हिंदी, अंग्रेजी और अन्य 13 क्षेत्रीय भाषाओं में ली जाएगी।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
CUET UG 2026 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज तैयार रखने होंगे:
- आधार कार्ड – नाम, जन्मतिथि, लिंग और पता की पुष्टि के लिए।
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट/सर्टिफिकेट - नाम और जन्मतिथि के मिलान के लिए।
- UDID कार्ड (यदि लागू हो)।
- श्रेणी प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC आदि, यदि लागू हो)।
- पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी।
- अन्य पहचान प्रमाण (यदि NTA द्वारा मांगा गया हो)।