परीक्षा का शेड्यूल
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा का आयोजन करेगी, जिसमें 85 विषयों के लिए कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड का उपयोग किया जाएगा। यह परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 31 दिसंबर 2025, 2 जनवरी 2026, 3 जनवरी 2026, 5 जनवरी 2026, 6 जनवरी 2026 और 7 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक। पेपर 1 में टीचिंग और रिसर्च एप्टीट्यूड पर 50 सवाल होंगे, जबकि पेपर 2 में उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय पर 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे है।
परीक्षा के लिए जरूरी दस्तावेज
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और मूल फोटो आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी) साथ ले जाना अनिवार्य है। इसके अलावा मोबाइल फोन, कैलकुलेटर या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को परीक्षा हॉल में ले जाना सख्त मना है। उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा और एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना होगा।