वर्ष 2016 के लिए शिक्षक पात्रता, परीक्षा उत्तर प्रदेश (UP-TET) की विज्ञप्ति जारी हो चुकी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर, 2016 है। आवेदन के लिए क्या है शैक्षिक योग्यता, एक आवेदक एक साथ कितने आवेदन कर सकता है, कितनी है आवेदन फीस, आवेदन में त्रुटि सुधार की प्रारंभिक और अंतिम तिथि आदि समस्त जानकारियों के लिए अब आपको कहीं और भटकने की जरूरत नहीं है, और न ही जरूरत है ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कहीं और जाने की।
अभ्यर्थी तक सभी प्रामाणिक जानकारियों को पहुंचाने के लिए safalta.com पर शासन द्वारी जारी की गई विज्ञप्ति की मूल पीडीएफ अपलोड की गई है। इससे आवेदक को आवेदन संबंधी जानकारी जुटाने में आसानी होगी, साथ ही वे भ्रामक और त्रुटिपूर्ण जानकारी लेने से भी बचे रहेंगे। इसके साथ ही वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी प्रदान की गई है जिससे आवेदक अपना बहुमूल्य समय भी बचा पाएंगे। तो फिर आज ही विजिट करें safalta.com और यदि अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो आवेदन कर हो जाएं पूरी तरह निश्चिंत।