फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CHSE 12th Results 2018: परिणाम घोषित, आर्ट्स में 68.79 और कॉमर्स में 74.91 फीसदी छात्र हुए पास

Sat, 09 Jun 2018 01:29 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

ओडिशा के 12वीं के आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के रिजल्ट CHSE (Council of Higher Secondary Education) ने घोषित कर दिए हैं। कॉउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी ऐजुकेशन (CHSE) ने रिजल्ट सुबह 10.30 पर जारी किए।  रिजल्ट ओडिशा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट orissaresults.nic.in और chseodisha.nic.in पर उपलब्ध हैं। यह काउंसिल साइंट स्ट्रीम के रिजल्ट 12 मई को घोषित कर चुका है। साइंस में 76.98 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे।

विज्ञापन


-आर्ट्स में 68.79 प्रतिशत छात्र पास हुए है। जिसमें 60.88% लड़कों और 75.3 9% लड़कियों ने परीक्षा पास की है। 19, 993 छात्रों ने 60 प्रतिशत से ज्यादा मार्क्स लाए हैं।
-कॉमर्स में 74.91 छात्र पास हुए है।  जिसमें 73.11% लड़कों और 78.48% लड़कियों ने परीक्षा पास की है। 4006 छात्रों ने 60 प्रतिशत से ज्यादा मार्क्स लाए हैं।
विज्ञापन

-व्यावसायिक पाठ्यक्रम में 52.61 प्रतीशत छात्र पास हुए हैं।
-आर्ट्स में, पुरी जिले में उच्चतम पास प्रतिशत (79.87%) दर्ज किया गया है। जबकि नबरंगपुर 47.58 प्रतिशत के साथ सबसे कम पास प्रतिशत वाले जिले के रूप में दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

-कॉमर्स में, नायागढ़ जिले में उच्चतम पास प्रतिशत (95.5 9%) दर्ज किया गया, वहीं देवगढ़ जिला में सबसे कम पास प्रतिशत 45.07 रहा।
-छात्रों को माइग्रेशन प्रमाणपत्र 19 जून, 2018 से मिलेगा।
-पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन 25 जून, 2018 तक जमा करा सकते हैं।

पिछले साल बोर्ड ने आर्ट्स और कॉमर्स के रिजल्ट 31 मई को घोषित किए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें