बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के 12वीं के रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू हो गया है। चंद घंटे बाद ही 12वीं का रिजल्ट जारी होगा। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट
biharboard.ac.in पर घोषित किए जाएंगे। बोर्ड के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है। 12 लाख से ज्यादा छात्र बेसब्री से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।
इसके अलावा छात्र बस एक क्लिक की मदद से अमर उजाला की वेबसाइट
results.amarujala.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
इन आसान तरीकों से देख सकते हैं अपना रिजल्ट-
स्टेप 1: निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
BSEB Intermediate Result 2018
स्टेप 2: रौल नंबर दर्ज करें।
स्टेप 3: सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 4: आपका परिणाण आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगा, भविष्य के संदर्भ के लिए आप डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
बिहार बोर्ड एक साथ ही इंटरमीडिएट आर्ट्स वोकेशनल, इंटरमीडिएट आर्ट्स, इंटरमीडिएट कॉमर्स और साइंस के रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षाएं 6 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित की गई थी, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 11 जनवरी से 25 जनवरी तक चलीं थीं। इस साल बिहार राज्य में 1,384 केंद्रों पर बिहार इंटरमीडिएट कक्षा 12वीं की परीक्षाओं के लिए करीब 12,07, 986 छात्र उपस्थित हुए।