हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने की तारीखें तय कर दी हैं। स्टूडेंट्स यहां जान सकते हैं कब आएगा परिणाम। 12 वीं का रिजल्ट 18 मई को घोषित होगा। शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि परीक्षा समाप्त होते ही बोर्ड ने रिजल्ट की तारीख (20 मई) का एलान कर दिया था।
अब हरियाणा बोर्ड दो दिन पहले यानी कि 18 मई को 12 वीं के नतीजे घोषित कर देगा। इसके अलावा 20 मई को 10 वीं के नतीजे घोषित किए जाएंगे। इसके दो-तीन दिन बाद हरियाणा ओपन स्कूल परीक्षा के रिजल्ट जारी किए जाएंगे।