CGBSE 12th Board Result 2017: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (GBSE- 2017) ने 12वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने मार्च में आयोजित परीक्षा में हिस्सा लिया था वो अपना रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट से चेक कर सकते हैं।
सीजीबीएसई(CGBSE) छत्तीसगढ़ का स्कूल एजुकेशन बोर्ड है जो राज्य सरकार के अधीन काम करता है। राज्य भर में सेकेंडरी एजुकेशन के प्रोमोशन और विकास की जिम्मेवारी सीजीबीएसई(CGBSE) की होती है। इस साल मार्च महीने में सीजीबीएसई ने 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया था। जिसमें कुल 2 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था।
इससे पहले बोर्ड ने 21 अप्रैल को 10वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी किए थे। जिसे बोर्ड की ऑफिशियलस वेबसाइट(cgbse.net) पर चेक किया जा सकता है। 10 वीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 4 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था।
ये भी देखेंः Goa Board 12th Result: जारी हुआ रिजल्ट, यहां करें चेक
जारी रिजल्ट के मुताबिक कुल 76.36% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं और 98.60% अंको के साथ धार्वेंद्र कुमार ने पूरे राज्य में टॉप किया है। एक तरप जहां कुल 73।7% छात्रों ने परीक्षा पास किया, वहीं 79 % छात्राओं ने बाजी मारी है। 58533 छात्रों ने फर्स्ट डिविजन से पास किया, वहीं 104154 ने सेकेंड डिविजन से और 43576 थर्ड डिविजन से पास हुए। इसके अलावे 676 छात्रों का परिणाम निरस्त भी किया गया है।
ऐसे चेक करें रिजल्टः
-बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगइन करें
-CGBSE 12th रिजल्ट के लिए जारी लिंक पर क्लिक करें
-मांगी जा रही जरूरी जानकारियां भरें
-इसे सबमिट करें
-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा
-अपनी सुविधानुसार इसकी प्रिंट आउट कॉपी अपने पास रख लें
ऑफिशियल वेबसाइट का पताः http://cgbse.net/