Goa Board 12th result 2017: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर एजुकेशन(GBSHSE) ने आज 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया। पिछले साल ये रिजल्ट 12 मई को जारी किया गया था। इस साल कुल 16,901 छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था, जिनमें से 8739 लड़कियां और 8162 लड़के थे। कुल 3744 छात्र आर्टस विभाग के थे, 5139 कॉमर्स के और 5216 साइंस के छात्र थे। इसके आलावे 2802 वोकेशनल कोर्स के छात्र थे। परीक्षा 01 मार्च से 22 मार्च, 2017 तक चली थी।
निचे दिए लिंक पर क्लिक कर आप सीधे रिजल्ट की साइट पर जा सकते हैं। लिंक पर क्लिक करते ही आप से जो जरूरी जानकारी मांगी जा रही हो, उसे भरें। रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा।
सीधे रिजल्ट की साइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करेंः results.amarujala.com
ऐसे चेक करें रिजल्टः
-बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगइन करें
-गोवा एचएसएससी(Goa HSSC) 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2017 पर क्लिक करें
-मांगी जा रही जरूरी जानकारियां भरें
-इसे सबमिट करें
-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा
-इसे डाउनलोड कर एक प्रिंट आउट कॉपी अपने पास जरूर रख लें
ये भी देखेंः CGBSE 12th board result 2017: जारी हुआ रिजल्ट, करें चेक