फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसों के बच्चों के लिए केंद्र सरकार की योजना, खुलेंगे कोचिंग सेंटर

Mon, 21 Aug 2017 01:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार मदरसों के योग्य छात्रों के लिए ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खोलने की योजना बना रही हैं जिससे प्रतिभावान छात्रों को इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने में मदद मिल सके।
विज्ञापन


आपको बता दें कि मदरसा शिक्षा को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार की ओर से गठित विशेषज्ञ समिति ने अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की अधीनस्थ संस्था 'मौलाना आजाद शिक्षा प्रतिष्ठान' के सामने यह प्रस्ताव दिया है। हालांकि इस प्रस्ताव पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।

पढ़ें- नवोदय के तर्ज पर स्कूल खोलेगी केंद्र सरकार, अल्पसंख्यक छात्राओं को मिलेगा आरक्षण

एमएईएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि समिति ने अपनी रिपोर्ट में प्रस्ताव दिया है कि मदरसों के बच्चों को इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए राज्यों में कोचिंग सेंटर बनाए जाएं। इस मामले पर मंत्रालय और एमएईएफ के स्तर पर विचार चल रहा है लेकिन फैसला नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें