फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आंदोलन को लेकर 'CBSE' ने जारी की एडवाइजरी

Sun, 19 Mar 2017 03:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिवेंदु शेखर
विज्ञापन
जाट आंदोलन
विज्ञापन
20 मार्च को जाट आरक्षण आंदोलन के मद्देनजर सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में हिस्सा लेने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। 
विज्ञापन


एडवाइजरी में 'CBSE' ने ये बताया है कि "विश्वस्त सूत्रों के हवाले से बोर्ड को ये पता चला है कि अखिल भारतीय जाट आंदोलन समीति ने जाट समुदाय के सभी सदस्यों से 20 मार्च यानि सोमवार को संसद भवन और प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने की अपील की है।" 

ऑफिशियल नोटिफिकेशन में बोर्ड ने छात्रों और उनके माता पिता से एग्जाम सेंटर पर समय से पहले पहुंचने का सुझाव दिया है ताकि आंदोलन की वजह से कहीं किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आए। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि 19 मार्च दिन रविवार रात 11.30 बजे के बाद से दिल्ली मेट्रो की सेवा को भी अगले आदेश तक बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है। वहीं रात रविवार रात 8 बजे के बाद से दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट सेवा को भी स्थगित कर दिया जाएगा। 

अखिल भारतीय जाट आंदोलन समीति के लोगों को दिल्ली के बोर्डेर से दूर रखने के लिए दिल्ली के सभी इलाकों में बोर्डेर को भी सील किया गया है तथा जगह-जगह धारा 144 भी लागू किया गया है।   
विज्ञापन
  CBSE Advisory Note by NDTV on Scribd
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें