फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE NEET 2018: नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, परीक्षा की तारीख तय

Thu, 08 Feb 2018 07:30 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजला
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने थोड़ी देर पहले ही NEET 2018 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार कैंडिडेट्स अभी से लेकर 9 मार्च 2018 तक परीक्षा के लिए ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा कैंडिडेट्स परीक्षा शुल्क 10 मार्च 2018 तक जमा कर सकते हैं। आपको बता दें कि परीक्षा की फीस सामान्य अभ्यर्थियों के लिए 1400 रुपये है जबकि SC/ ST/ PH कैंडिडेट्स के लिए यह फीस 750 रुपये है। परीक्षा 6 मई 2018 को आयोजित की जाएगी। कैंडिडेट्स सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट Cbseneet.nic.in पर जाकर ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में MBBS और BDS में एडमिशन के लिए 2016 में NEET को अनिवार्य किया गया था। सिर्फ AIIMS और JIPMER अपनी परीक्षाओं का आयोजन खुद करता है। बाकी मेडिकल कॉलेजों में NEET में प्राप्त स्कोर के आधार पर एडमिशन मिलता है। 

वहीं पिछले साल से CBSE ने NEET में रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है लेकिन यह जम्मू-कश्मीर, असम एवं मेघालय में लागू नहीं है। एनआरआई को आधार कार्ड की जगह अपना पासपोर्ट नंबर देना होगा। गौरतलब है कि पिछले साल सरकार ने NEET के लिए दो शर्तें लगाई थीं। एक शर्त तो यह थी कि एक कैंडिडेट तीन बार से ज्यादा NEET की परीक्षा में नहीं बैठ पाएगा यानि जिन छात्रों ने 2017 में पेपर दिया था और सफल नहीं हुए, वह दो बार और परीक्षा दे सकेंगे। इसके अलावा अधिकतम आयु सीमा 25 साल कर दी गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें