फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल में सिर्फ एक बार होगी 'CTET' परीक्षा, NET पर फैसला बाकी

Sun, 30 Apr 2017 01:49 PM IST
amarujala.com- presented by: शिवेन्दु शेखर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Source
विज्ञापन
कंबाइन्ड टीचर एलिजीबीलिटी टेस्ट (CTET) अब साल में सिर्फ एक बार आयोजित की जाएगी। इससे पहले सीबीएसई साल में दो बार सीटेट परीक्षा आयोजित करती थी। 
विज्ञापन


सीबीएसई के एक सीनियर अधिकारी के अनुसार, 'जब देश भर की सभी बड़ी परीक्षाएं साल में सिर्फ एक बार आयोजित की जाती है तो फिर सीटेट और नेट परीक्षा दो बार क्यों आयोजित की जाएगी? परीक्षा आयोजित करना एक बड़ा प्रोसेस है, जिसके लिए बहुत बड़े स्तर पर संसाधनों की जरूरत पड़ती है और साल खराब होने का डर न होने की वजह से छात्र भी परीक्षा को उतना सीरियसली नहीं लेते हैं।'

इसके अलावा उन्होंने बताया, 'जब तक नेशनल टेस्टिंग सर्विस की शुरूआत नहीं हो जाती तब तक सीटेट और नेट की परीक्षा आयोजित की जाएगी।'

ये भी देखेंः नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के गठन तक 'CBSE' ही आयोजित करेगी यूजीसी नेट की परीक्षा

आपको बता दें सीटेट परीक्षा क्लास-1 से क्लास-8 तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए जरूरी शिक्षकों की बहाली के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा है। 

इससे पहले भी बोर्ड अलग-अलग परीक्षाओं को आयोजित करने की वजह से बढ़े हुए बर्डन को लेकर बात करता रहा है। इसी क्रम में बोर्ड ने नेट (National eligibility test) परीक्षा, जो कि असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा है, को साल में 1 ही बार आयोजित करने का प्रस्ताव दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 के लिए अभी तक कोई नोटीफिकेशन नहीं

सीबीएसई के अधिकारियों और नेशनल काउंसिल फोर टीचर एजुकेशन से  बात चीत के बाद एचआरडी मिनिस्ट्री ने ये तय किया कि सीटेट (Combined Teacher Eligibility Test) परीक्षा को आयोजन साल में सिर्फ एक बार होना चाहिए। 

वैसे साल 2017 के लिए अभी तक कोई नोटीफिकेशन जारी नहीं किया गया है। लेकिन छात्रों को नोटीफिकेशन जारी होने का इंतजार करना चाहिए। 

अभी तक के प्रोग्राम के हिसाब से यह परीक्षा साल में दो बार फरवरी और सितंबर के महीने में आयोजित की जाती थी। प्रत्येक साल तकरीबन 09 लाख छात्र इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करते हैं। 

नेट परीक्षा को लेकर अधिकारियों ने बताया कि ये अभी प्रस्तावित है, जिसको लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं आया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें