फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Warning: कॉपी जांचने वाले सावधान! सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की तो होगी कार्रवाई, बोर्ड का सख्त निर्देश

Tue, 17 Mar 2026 09:49 AM IST
Shahin Praveen अमर उजाला, ब्यूरो

सार

CBSE Alert: सीबीएसई ने कॉपी जांचने वाले शिक्षकों को सख्त चेतावनी दी है कि उत्तर पुस्तिकाओं से जुड़ी किसी भी जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा न करें। नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है
विज्ञापन
सीबीएसई ऑफिस लखनऊ/ Lucknow CBSE Office - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की कॉपी जांचने वालों को सोशल मीडिया पर जानकारी साझा न करने की हिदायत दी है। बोर्ड ने यह भी कहा कि ऐसी स्थिति में कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन


सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, बोर्ड के संज्ञान में आया है कि 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के मूल्यांकन प्रक्रिया में शामिल कुछ व्यक्ति सोशल मीडिया मंच पर टिप्पणियां कर रहे हैं, राय व्यक्त कर रहे हैं और अनुभव साझा कर रहे हैं। इनमें कई पोस्ट भ्रामक और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं तथा उनसे संबंधित पक्षों हितधारकों के बीच भ्रम पैदा हो सकता है एवं अफवाहें भी फैल सकती हैं।  

मूल्यांकन प्रक्रिया में शामिल कई लोगों के पोस्ट के बाद लिया फैसला

शीर्ष अधिकारी ने कहा कि परीक्षा की मूल्यांकन प्रक्रिया गोपनीय होती है तथा उस पर सख्त नियम लागू होते हैं। सार्वजनिक मंचों पर मूल्यांकन से संबंधित किसी भी भ्रामक जानकारी, अनुभव या राय को साझा करना बिल्कुल निषिद्ध है। सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने या तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत करने का कोई भी प्रयास पेशेवर आचरण का उल्लंघन है। इस पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें