फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SWAYAM: स्वयं के ऑनलाइन कोर्स की होगी समीक्षा, कमियां होंगी दूर; 10 मार्च तक यूनिवर्सिटीज से मांगी गई जानकारी

Fri, 06 Mar 2026 09:47 AM IST
Shahin Praveen अमर उजाला, ब्यूरो

सार

SWAYAM Online Courses: स्वयं के ऑनलाइन कोर्स की गुणवत्ता सुधारने के लिए समीक्षा की जाएगी। विश्वविद्यालयों से 10 मार्च तक आवश्यक जानकारियां मांगी गई हैं और नए कोर्स भी शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
Swayam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SWAYAM: देशभर के विद्यार्थियों और पेशेवरों के लिए राहत की खबर है। सरकार, युवा महत्वाकांक्षी दिमागों के लिए सक्रिय अधिगम के अध्ययन जाल (स्वयं) प्लेटफॉर्म पर मुफ्त में पढ़ाए जाने वाले 18 हजार से अधिक कोर्स की समीक्षा करने जा रही है। स्वयं प्लेटफॉर्म पर पढ़ाए जाने वाले इंजीनियरिंग, मानविकी, सामाजिक विज्ञान, कृषि, कौशल, बहुविषयक, व्यावसायिक या कौशल आधारित, प्रबंधन आदि विषयों की समीक्षा होगी। इसके आधार पर आगे उनके पाठ्यक्रम में बदलाव किया जाएगा।

10 मार्च तक रिपोर्ट अनिवार्य

छात्र-छात्राओं को रोजगार से जोड़ने के मकसद से नए कोर्स भी शामिल किए जाएंगे। शिक्षा मंत्रालय स्वयं कोर्स की समीक्षा और पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी कर रहा है। इसके लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के सचिव प्रो. मनीष जोशी ने सभी राज्यों और विश्वविद्यालयों को पत्र लिखा है। इसमें लिखा है कि जनवरी 2026 सेमेस्टर के लिए अपने शैक्षणिक पाठ्यक्रम के साथ फ्री ऑनलाइन कोर्स को मैप करते हुए उसके क्रेडिट ट्रांसफर की व्यवस्था करें। सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को 10 मार्च तक कोर्स और कमियों पर अपने रिपोर्ट देनी होगी, उसके आधार पर समीक्षा की जाएगी।

उपयुक्त भाषा के चयन समेत कई बिंदु

इसका मकसद विश्वविद्यालयों की विशिष्ट आवश्यकताओं के तहत संरेखित पाठ्यक्रम को सुविधाजनक बनाया जाएगा। इसमें स्वयं पाठ्यक्रम के लिए उपयुक्त भाषा का चयन, पाठ्यक्रम स्तर (स्नातकोत्तर), एनसीआरएफ, विभिन्न विषयों की सूची, अगले सेमेस्टर शामिल करने वाले कोर्स, संबंधित संस्थान किसी खास प्रकार से कोर्स शुरू करना चाहता होगा तो भी उस पर अपनी राय दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें