फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: शिक्षकों का नाम, अनुभव और योग्यता वेबसाइट पर डालना अनिवार्य; नहीं मानने पर होगी कार्रवाई: सीबीएसई

Wed, 14 Jan 2026 11:28 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Schools: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सभी संबद्ध स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने शिक्षकों से जुड़ी जानकारी नियमित रूप से स्कूल की वेबसाइट पर अपडेट करें, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और अभिभावकों व छात्रों को सही जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
CBSE Board - फोटो : Official Website
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों को शिक्षकों से जुड़ी जानकारी, संबद्धता स्थिति, छात्रों की संख्या, फीस का ढांचा व अन्य जानकारी नियमित तौर पर अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि छात्र शिक्षक अनुपात 30:1 से अधिक नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन


बोर्ड का मानना है कि इस तरह की जानकारी से अभिभावकों को काफी मदद मिलेगी और वह स्कूल की शिक्षण सुविधाओं से परिचित हो सकेंगे। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि यदि स्कूल इन निर्देशों का पालन नहीं करते तो उनके खिलाफ संबद्धता उपनियमों के तहत कार्रवाई हो सकती है और दंड भी लगाया जा सकता है।

सीबीएसई ने अपने संबद्ध स्कूलों को वेबसाइट पर यह जानकारी अनिवार्य रूप से अपलोड करने को कहा है। बोर्ड ने एक परिपत्र जारी कर कहा कि स्कूल वेबसाइट पर शिक्षकों के नाम, उनके अनुभव विवरण, वैध दस्तावेज व शैक्षणिक योग्यता को अपलोड करें। इसके लिए बोर्ड की ओर से प्रारूप भी जारी किया गया है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें