सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं एडमिट कार्ड
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी 2023 से शुरू होने जा रहीं हैं। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने को तैयार विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड का इंतजार था। सीबीएसई ने 10वीं-12वीं कक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अब विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 10वीं-12वीं कक्षा के छात्र छात्राएं परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए सफलता के मॉक टेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
सीबीएसई बोर्ड 10वीं कक्षा सिलेबस
सीबीएसई बोर्ड 12वीं कक्षा सिलेबस
सीबीएसई बोर्ड 10वीं कक्षा वीडियो कोर्स
सीबीएसई बोर्ड 12वीं कक्षा वीडियो कोर्स
विद्यार्थी इन मॉक टेस्ट से करें तैयारी
10वीं कक्षा के मॉक टेस्ट
12वीं कक्षा के मॉक टेस्ट
एडमिट कार्ड का सत्यापन जरूर कराएं
प्रवेश-पत्र यानी एडमिट कार्ड को परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थी अपने माता पिता से चेक जरूर करवाएं। एडमिट कार्ड में रोल नं, जन्मतिथि, परीक्षा का नाम, छात्र का नाम, छात्र के माता पिता का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, एडमिट कार्ड आईडी और जिन विषयों में परीक्षा देनी है आदि मेंशन होते हैं। विद्यार्थी एडमिट कार्ड पर अपने प्रिंसिपल के दस्तखत कराएं। परीक्षा केंद्र में विद्यार्थी हर दिन इसे अपने साथ अनिवार्य तौर पर लेकर जाएं अन्यथा परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
कहां मिलेंगे एडमिट कार्ड
सीबीएसई कक्षा 10वीं 12वीं के रेगुलर छात्रों को उनके संबंधित स्कूल से एडमिट कार्ड प्रदान किए जाएंगे। जबकि सीबीएसई कक्षा 10वीं 12वीं के निजी उम्मीदवारों के लिए बोर्ड परीक्षा 2023 के प्रवेश-पत्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से मिलेंगे।