फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12th Result 2018: रिजल्ट से पहले जान लें ये बड़ी बात, नतीजों से पहले कहीं हो न जाए ये गलती

Sat, 26 May 2018 11:42 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

CBSE (सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन)  आज कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी करेगा। बोर्ड के अनुसार आज दोपहर 12.30 बजे रिजल्ट जारी होगा। छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा स्टूडेंट्स अन्य वेबसाइट्स पर भी रिजल्ट चेक कर पाएंगे। आपको बता दें कि इस बार 11,86,306 विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा दी थी। एग्जाम 5 मार्च 2018 से 13 अप्रैल 2018 के बीच आयोजित किए गए थे। इकोनॉमिक्स का पेपर लीक होने के बाद 25 अप्रैल को दोबारा इसका एग्जाम कराया गया था। पिछले साल 12वीं के नतीजे 28 मई को घोषित किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपको बता दें कि रिजल्ट से पहले ज्यादातर छात्र काफी उत्साहित हो जाते हैं और ऑनलाइन परिणाम देखने के समय कई गलतियां कर बैठते हैं। ऐसा करने से उन्हें बचना चाहिए। छात्रों को रिजल्ट देखने से पहले कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। एकसाथ कई छात्रों के वेबसाइट खोलने के कारण साइट क्रैश हो सकती है। ऐसे में घबराएं नहीं और धैर्य बनाएं रखें। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट को ट्रैक करते रहें। रिजल्ट देखने के बाद उसकी एक कॉपी सुरक्षित जरूर रख लें। रिजल्ट आने से पहले ही अपने पास एडमिट कार्ड जरूर तैयार रखें। रिजल्ट देखने के लिए ऑनलाइन सभी जानकारियां सही रूप में भरें। सिर्फ इतना ही नहीं छात्रों व अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे बताए गए वेबसाइटों पर ही अपना रिजल्ट देखें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें