फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12th Result 2018: दोपहर 12.30 बजे जारी होगा रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Sat, 26 May 2018 10:28 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

CBSE (सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) आज कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी करेगा। बोर्ड के अनुसार आज दोपहर 12.30 बजे रिजल्ट जारी होगा। छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा स्टूडेंट्स अन्य वेबसाइट्स पर भी रिजल्ट चेक कर पाएंगे। आपको बता दें कि इस बार 11,86,306 विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा दी थी। एग्जाम 5 मार्च 2018 से 13 अप्रैल 2018 के बीच आयोजित किए गए थे। इकोनॉमिक्स का पेपर लीक होने के बाद 25 अप्रैल को दोबारा इसका एग्जाम कराया गया था। पिछले साल 12वीं के नतीजे 28 मई को घोषित किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
  • सबसे पहले छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर लॉगइन करें
  • इसके बाद 12th Result 2018 लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर डालें और सब्मिट करें।
  • आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा
  • इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें