जिस तरह से इंटरनेट का उपयोग बढ़ा है और दुनिया डिजिटल होती जा रही वैसे साइबर अपराधों में भी भारी इजाफा हुआ है। इंटरनेट पर काम करने वालों, सुरक्षा संस्थानों और निजी कंपनियों के सामने आज सबसे बड़ी चुनौती है हैकिंग से बचने की।
कंपियां अपने डाटा और इंटरनेट प्रोडक्ट्स को सुरक्षित बनाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। यही वजह है कि साइबर सिक्यूरिटी से जुड़े प्रोफेनल्स की मांग पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ी है। एक रिपोर्ट के अनुसार 2014 से 2024 तक साइबर एक्सपर्ट की नौकरियों में 36 फीसदी तक बढ़ोत्तरी होगी। इनकी सैलरी भी सभी संस्थानों में बाकी कर्मचारियों से ज्यादा होती है।
साइबर सिक्यूरिटी में कोर्स करने के बाद और आप निजी या सरकारी संस्थानों के लिए काम कर सकते हैं। या अपना खुद का काम भी शुरू कर सकते हैं। आगे पढ़ें साइबर सिक्यूरिटी एक्सपर्ट बनने के लिए जरूरी कोर्स और योग्यता।
शैक्षिक योग्यता और संस्थान
साइबर सिक्यूरिटी में कई संस्थान 10 + 2 लेवल के सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और स्नातक लेवल डिग्री कोर्स कराते हैं। लेकिन इसके लिए सबसे जरूरी चीज कैम्प्यूटर में दक्षता हासिल होना। साइबर सिक्यूरिटी में कई संस्थान स्नातक कराते हैं।
साइबर सिक्यूरिटी के क्षेत्र में उन लोगों को ही ऊंचाई तक जाने का मौका मिलता है जो कम्यूटर साइंस में डिग्री लेने के बाद साइबर सिक्यूरिटी का कोर्स करते हैं। इसके लिए पहले किसी भी संस्थान से कंम्प्यूटर साइंस में बीटेक या बीएससी करें और फिर इसके बाद साइबर सिक्यूरिटी में किसी अच्छे संस्थान से पीजी डिप्लोमा या मास्टर डिग्री हासिल करें।
साइबर सिक्यूरिटी की पढ़ाई करने के बाद आपको किसी भी आईटी कंपनी या सुरक्षा संस्थान में आराम से नौकरी मिल सकती है। इस फील्ड में नौकरियों कमी नहीं है और न ही पैसे की।
साइबर सिक्यूरिटी से जुड़े कोर्स कराने वाले सरकारी संस्थानों का नाम तो पता नहीं चल पाया लेकिन कुछ निजी संस्थानों के नाम यहां दिए जा रहे हैं जो साइबर सिक्यूरिटी में कोर्स कराते हैं।
1- एशियन स्कूल ऑफ साइबर लॉ, पुणे, महाराष्ट्र
2- इंटर नेशनल कॉलेज फॉर सिक्यूरिटी स्टडीज, गुरुग्राम (गुड़गांव) हरियाणा
3- बर्धमान साइबर रिसर्च एंड ट्रैनिंग स्टडीज, बर्धमान, पश्चिम बंगाल