फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB Inter Exam 2026: देर से आने वाले परीक्षार्थियों पर सख्ती, जबरन प्रवेश पर एफआईआर और दो साल का प्रतिबंध

Tue, 27 Jan 2026 07:00 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BSEB Intermediate Exam 2026: इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के दौरान देर से आने और जबरन परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने वाले परीक्षार्थियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में एफआईआर दर्ज करने के साथ कड़े कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Exam - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Intermediate Exam 2026: बिहार इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 को नकल-मुक्त, अनुशासित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी जिलों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परिषद ने साफ कहा है कि परीक्षा के दिन समय का पालन करना हर परीक्षार्थी के लिए अनिवार्य होगा। तय समय के बाद परीक्षा केंद्र पहुंचने वाले छात्रों को किसी भी हालत में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 

 

यदि कोई परीक्षार्थी देर से आने पर जबरदस्ती या अवैध तरीके से परीक्षा परिसर में प्रवेश करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन

समय से परीक्षा केंद्र पहुंचना जरूरी

सभी छात्रों को परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना होगा। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र का मुख्य गेट बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी, चाहे वह किसी भी कारण से देर से पहुंचा हो।
विज्ञापन

जबरन अंदर घुसना अपराध माना जाएगा

यदि कोई छात्र गेट बंद होने के बाद दीवार कूदकर, गेट पर जबरदस्ती करके या किसी अन्य गलत तरीके से परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की कोशिश करता है, तो इसे नियमों का उल्लंघन और अपराध माना जाएगा। परिषद के अनुसार यह परीक्षा की निष्पक्षता को बिगाड़ने वाला गंभीर मामला है।

छात्र और केंद्र अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

ऐसे मामलों में संबंधित छात्र को दो वर्ष के लिए परीक्षा से निष्कासित कर दिया जाएगा और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। साथ ही, यदि किसी परीक्षा केंद्र पर ऐसे छात्र को परीक्षा में बैठने दिया गया, तो उस केंद्र के केंद्राधीक्षक और अन्य जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें