फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board 12th Result 2018: रिजल्ट से पहले जान लें ये बड़ी बात, इस बड़ी गलती से बचें

Wed, 06 Jun 2018 11:45 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के 12वीं के रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू हो गया है। चंद घंटे बाद ही 12वीं का रिजल्ट जारी होगा। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट   biharboard.ac.in पर घोषित किए जाएंगे। बोर्ड के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है। 12 लाख से ज्यादा छात्र बेसब्री से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


आपको बता दें कि,  बोर्ड रिजल्ट से पहले ज्यादातर छात्र काफी उत्साहित हो जाते हैं और ऑनलाइन परिणाम देखने के समय कई गलतियां कर बैठते हैं। ऐसा करने से उन्हें बचना चाहिए। छात्रों को यूपी बोर्ड रिजल्ट देखने से पहले कई बातों का ध्यान रखना चाहिए।

एकसाथ कई छात्रों के वेबसाइट खोलने के कारण साइट क्रैश हो सकती है। ऐसे में घबराएं नहीं और धैर्य बनाएं रखें। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट को ट्रैक करते रहें। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2018 देखने के बाद उसकी एक कॉपी सुरक्षित जरूर रख लें। रिजल्ट आने से पहले ही अपने पास एडमिट कार्ड जरूर तैयार रखें।
विज्ञापन


बिहार बोर्ड रिजल्ट 2018 देखने के लिए ऑनलाइन सभी जानकारियां सही रूप में भरें। सिर्फ इतना ही नहीं छात्रों व अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे बताए गए वेबसाइटों पर ही अपना रिजल्ट देखें।

छात्र अपना रिजल्ट अमर उजाला की  वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन

SMS से ऐसे देखें रिजल्ट

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) कक्षा 12 वीं के विज्ञान का परिणाम देखने के लिए आप BSEB12SROLLNUMBER लिखकर इसे 56263 पर एसएमएस कर दें।
बीएसईबी कक्षा 12 वीं कला परिणाम देखने के लिए
एसएमएस - BSEB12AROLLNUMBER लिखकर इसे 56263 पर भेजें
बीएसईबी कक्षा 12 वीं वाणिज्य परिणाम देखने के लिए
एसएमएस - BSEB12CROLLNUMBER लिखकर इसे 56263 पर भेजें

बिहार बोर्ड एक साथ ही इंटरमीडिएट आर्ट्स वोकेशनल, इंटरमीडिएट आर्ट्स, इंटरमीडिएट कॉमर्स और साइंस के रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षाएं 6 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित की गई थी, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 11 जनवरी से 25 जनवरी तक चलीं थीं। इस साल बिहार राज्य में 1,384 केंद्रों पर बिहार इंटरमीडिएट कक्षा 12वीं की परीक्षाओं के लिए करीब 12,07, 986 छात्र उपस्थित हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें