फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU Admission: 3 प्रोफेशनल कोर्सेज में ऑनलाइन काउंसलिंग से दाखिले की तैयारी

Wed, 06 Jun 2018 10:56 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय के कुछ कॉलेजों में पढ़ाए जाने वाले तीन प्रोफेशनल कोर्सेज बीएमएस, बीबीई, बीबीए (एफआईए) में इस बार दाखिले ऑनलाइन काउंसलिंग से कराने की योजना है। हर साल इन कोर्सेज में खाली पड़ी सीटों को जल्द से जल्द से भरने के लिए ही यह तैयारी हो रही है। इसके लिए मॉक टेस्ट भी लिया जा रहा है। डीयू प्रशासन से हरी झंडी मिलने के बाद ही इसे शुरू किया जा सकेगा।   

विज्ञापन


ऑनलाइन काउंसलिंग में मेरिट के आधार पर छात्रों को ऑनलाइन सीटें आवंटित की जाती हैं। इन तीन कोर्सेज में दाखिले के लिए इस बार कॉर्डिनेटर कॉलेज, गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स को बनाया गया है। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ जितेंद्र बीर सिंह ने बताया कि सीटें भरने के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग से दाखिले की तैयारी की जा रही है। फिलहाल यह शुरुआती स्तर की योजना है। दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा की वेटेज 65 फीसदी होगी और 12वीं के अंकों की वेटेज 35 फीसदी होगी।   

इन तीन कोर्सेज के दाखिले कुल 16 कॉलेजों में होंगे। इनमें 9 कॉलेजों में बीएमएस, 10 कॉलेज में बीबीई और 2 कॉलेजो में बीबीए (एफआईए) के दाखिले होते हैं। इन कोर्सेज के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा होती है। परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाऐंगे। प्रवेश परीक्षा 17 जून को होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीयू में ऑनलाइन आवेदन का आंकड़ा 

कुल ऑनलाइन पंजीकरण-    3,42,611 
मेरिट आधारित कोर्सेज के लिए आवेदन-   2,42,439 
प्रवेश परीक्षा कोर्सेज के लिए आवेदन-    88,542 
छात्रों की आवेदन संख्या-    1,55,705 
छात्राओं की आवेदन संख्या-    1,33,090 
आवेदन शुल्क के साथ फॉर्म जमा-    2,15,687 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें