फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal Madhyamik Result 2018: परिणाम घोषित, 85.49 प्रतिशत छात्र हुए पास

Wed, 06 Jun 2018 10:49 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (डब्ल्यूबीबीएसई) ने आज एक संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से पश्चिम बंगाल माध्यमिक परिणाम 2018 की घोषणा की है।इस बार 85.49 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।  स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट wbresults.nic.in और wbbse.org पर चेक कर सकते हैं। इस वर्ष 11 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था। 

विज्ञापन


पूर्वी मिदनापुर 96.13% के साथ सभी जिलों में सबसे ऊपर है। उत्तरबंगा की संजीवानी देबनाथ ने 689 अंक के साथ टॉप किया है, बर्धमान के कृष्णनेंदु साहा ने 688 अंक के साथ दूसरा और निलाबाजा दास ने 687 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।

इस बार पहली बार संथाली (ओल चिकी) स्क्रिप्ट में परीक्षा लिखने की अनुमती दी थी। इस बार 832 विद्यार्थियों ने इस स्क्रिप्ट में परीक्षा दी। पिछले वर्ष वेस्ट बंगाल माध्यमिक रिजल्ट 27 मई को घोषित किए गए थे। 2017 में वेस्ट बंगाल माध्यमिक परीक्षा का रिजल्ट 82.98% रहा था। लड़कों का पास प्रतिशत 86.34 और लड़कियों का 79.62 रहा था।

विज्ञापन


इन आसान तरीकों से चेक करें अपना रिजल्ट-
स्टेप 1: नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

West Bengal Board Madhyamik Results 2018

स्टेप 2: रौल नंबर दर्ज करें
स्टेप 3: सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें.
स्टेप 4: रिजल्ट आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें