फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board 12th Result 2018: 'इस साल आएंगे बेहतर नतीजे, टॉपर्स पर नहीं उठेंगे सवाल'

Wed, 06 Jun 2018 01:12 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Board 12th Result 2018 - बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के 12वीं के रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू हो गया है। कुछ ही देर बाद 12वीं का रिजल्ट जारी होगा। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट   biharboard.ac.in पर घोषित किए जाएंगे। बोर्ड के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है। करीब 12 लाख छात्र बेसब्री से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


यदि साइट ठीक से काम नहीं कर रही हो तो छात्र बिहार इंटरमीडिएट के परिणाम इन वेबसाइटों पर भी  bihar.indiaresults.com  या examresults.net देख सकते हैं। इसके अलावा छात्र अमर उजाला की वेबसाइट results.amarujala.com पर लॉग इन कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

राज्य सरकार इस वर्ष 12वीं कक्षा में टॉप 5 रैंक लाने वाले को हर महीने 1500 रूपए का इजाफा देगी, स्टूडेंट्स को इजाफा उनके कोर्स के टाइम पीरियड के हिसाब से दिया जायेगा। 
विज्ञापन

बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने एक निजी चैनल को बताया कि, इस साल इंटर के बेहतर नतीजे आएंगे। पिछले साल की तुलना में इस साल पास परसेंटेज में भी इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि छात्रों ने मेहनत से परीक्षा दी है, लिहाजा मार्क्स बेहतर आने की पूरी उम्मीद है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस बार टॉपर्स को लेकर किसी तरह के सवाल नहीं उठेंगे। छात्रों को प्रोटेस्ट करने मौका नहीं मिलेगा। बोर्ड ने हर बिंदू पर जांच कर रिजल्ट तैयार किया है।

विज्ञापन

शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा जारी करेंगे रिजल्ट

बता दें कि बीते वर्ष के रिजल्ट में काफी गिरावट देखी गई थी। इंटर साइंस में महज 30.11 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हो पाए थे, आर्ट्स में 37.13 प्रतिशत और कॉमर्स में 73.76 प्रतिशत बच्चों को सफलता मिली थी।

शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा आज शाम 4 बजे बीएसईबी ऑफिस में रिजल्ट जारी करेंगे। इस मौके पर बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर और सचिव अनूप सिन्हा भी मौजूद रहेंगे। मालूम हो कि इस साल इंटर बोर्ड में लगभग 12 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। किसी गड़बड़ी को रोकने के लिए रिजल्ट से पहले टॉप 100 का बोर्ड ने फिजिकल वेरिफिकेशन कराया गया है।

इन आसान तरीकों से देख सकते हैं अपना रिजल्ट-
स्टेप 1: निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
BSEB Intermediate Result 2018 
स्टेप 2: रौल नंबर दर्ज करें।
स्टेप 3: सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 4: आपका परिणाण आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगा, भविष्य के संदर्भ के लिए आप डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें