फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board 10th Result: जमुई की प्रेरणा बनीं टॉपर, 457 अंकों के साथ सबको किया बोल्ड

Tue, 26 Jun 2018 05:57 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार बोर्ड ने 10वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट biharboard.ac.in और biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। आपको बता दें कि जमुई की रहने वाली प्रेरणा राज ने 91.4 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। टॉपर प्रेरणा को 500 में से 457 अंक मिले हैं। इसके अलावा आप बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे हमारी वेबसाइट results.amarujala.com पर भी देख कर सकते हैं। 

विज्ञापन


10वीं की परीक्षा में इस साल 17 लाख 70 हजार 42 परीक्षार्थियों ने फॉर्म भरा था। इसमें 8 लाख 91 हजार 243 छात्र और 8 लाख 78 हजार 794 छात्राएं शामिल थीं। इस साल कुल 1,426 केंद्रों पर परीक्षा हुई। साल 2017 में रिजल्ट 22 जून को जारी हुआ था। 

विज्ञापन

बता दें कि पहले यह नतीजे 20 जून को आ रहे थे लेकिन बाद में रिजल्ट की तारीख आगे बढ़ा दी गई थी। बिहार बोर्ड की परीक्षा को आयोजित कराने के लिए राज्य भर में 1426 केंद्र बनाए गए थे। बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन बीएसईबी (BSEB) ने 21 फरवरी से 28 फरवरी के बीच कराया था। 
 
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट:
1: बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.biharboard.ac.in पर जाएं।
2: Class 10 Results लिंक पर क्लिक करें।
3 : अपना रोल नंबर डालें।
4: सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद अपना रिजल्ट देखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें