फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनपसंद कोर्स और कॉलेज नहीं मिलने पर लिए नाम वापस, कॉलेजों में 20 से लेकर 60 तक एडमिशन हुए रद्द

Tue, 26 Jun 2018 11:41 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में दूसरी कट ऑफ जारी होते ही कॉलेजों में दाखिले रद्द कराने का दौर भी शुरू हो गया है। दूसरी कट ऑफ के पहले दिन कॉलेजों में दाखिले भी खूब हुए। सोमवार को जारी हुई कट ऑफ में औसतन 0.25 फीसदी से 5 फीसदी तक की गिरावट हुई। 
विज्ञापन


ऐसे में बेहतर कॉलेज व कोर्स की चाह में छात्रों ने एक कॉलेज से दाखिला रद्द कराकर दूसरे कॉलेज का रुख किया। खासकर कई नामी कॉलेज में दाखिले रद्द कराए गए। कई कॉलेजों में तो 20 से 60 तक दाखिले रद्द हुए हैं। इस कट ऑफ के दाखिले 27 जून तक चलेंगे।   

सोमवार को दूसरी कट ऑफ लिस्ट के दाखिले शुरू होने पर कॉलेजों में दाखिले लेने के साथ-साथ दाखिला रद्द कराने वालों की भीड़ लगी रही। आलम यह रहा कि छात्र व अभिभावक समय से पहले ही कॉलेज पहुंच गए। 
विज्ञापन


पहली कट ऑफ के दाखिले के दौरान पोर्टल के धीमा चलने की शिकायत इस कट ऑफ में सामने नहीं आई। कॉलेजों की ओर से लाई गई व्यवहारिक कट ऑफ के चलते छात्रों के लिए कुछ अन्य कॉलेजों में दाखिले के दरवाजे खुल गए। 
 

नॉर्थ कैंपस के नामी कॉलेज हिंदू में 50 छात्रों ने दाखिले रद्द कराए। इनमें सबसे अधिक बीकॉम से दाखिले रद्द हुए। एसआरसीसी की कट ऑफ कम होने के कारण छात्रों ने वहां दाखिला लिया। कॉलेज मान रहे हैं कि दाखिले रद्द कराना स्वाभाविक है क्योंकि जिस छात्र को जिस कॉलेज में दाखिला मिलता है, वह वहां दाखिला लेता है। 

सोमवार को सभी कॉलेज में शाम तक कुल 5000 दाखिले मंजूर किए गए। वहीं, 2000 छात्रों ने फीस जमा कराकर दाखिला पक्का कर लिया।   

कॉलेजों में दाखिले व रद्द कराने की स्थिति 
हिंदू कॉलेज में सोमवार को विभिन्न कोर्सेज में 70-80 दाखिले कराए गए, जबकि दूसरी कट ऑफ जारी होने के पहले दिन ही 50 दाखिले रद्द भी हुए। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ अंजू श्रीवास्तव ने बताया कि सबसे अधिक बीकॉम से दाखिले रद्द हुए। 

इसका कारण है कि श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स(एसआरसीसी) ने अपनी कट ऑफ कम रखी। इस कारण छात्रों ने हिंदू की बजाए एसआरसीसी में दाखिले को प्राथमिकता दी। बता दें कि एसआरसीसी बीकॉम ऑनर्स व ईको ऑनर्स के लिए विख्यात है।
विज्ञापन

राजधानी कॉलेज में सोमवार को विभिन्न कोर्सेज में कुल 193 दाखिले हुए। जबकि 22 छात्रों ने अपना दाखिला भी रद्द कराया। अभी दाखिले के लिए दो दिन बाकी हैं। ऐसे में न केवल यहां दाखिला लेने वालों की संख्या बढ़ेगी बल्कि दाखिले भी रद्द होंगे। 

इसी तरह से आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज में सोमवार को 150 दाखिले हुए तो वहीं 30 दाखिले रद्द भी कराए गए। हंसराज कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ रमा ने बताया कि उनके यहां दूसरी कट ऑफ के पहले दिन 111 दाखिले हुए। जबकि 22 दाखिले रद्द हुए।  

एसआरसीसी कॉलेज में दूसरी कट ऑफ के पहले दिन बीकॉम ऑनर्स व ईको ऑनर्स में कुल 100 दाखिले हुए। यहां से दाखिले रद्द नहीं हुए लेकिन बीकॉम ऑनर्स से 7 छात्र ईको ऑनर्स में शिफ्ट हुए। ऐसा ईको ऑनर्स की कट ऑफ कम होने के कारण हुआ। 

कॉलेज में अब तक बीकॉम ऑनर्स में 525 व ईको ऑनर्स में 123 दाखिले हो चुके हैं। यहां ईको ऑनर्स की सीटें दूसरी कट ऑफ में ही भरने की संभावना है। आर्यभट्ट कॉलेज में सोमवार को 150 दाखिले हुए और 30 दाखिले रद्द भी हुए।

इसी तरह से अरविंदो कॉलेज में 169 दाखिले हुए और 59 दाखिले रद्द कराए गए।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें