खबर है कि बिहार बोर्ड की ओर से किए जा रहे टॉपर्स के वेरिफिकेशन में शामिल न होने वाले छात्रों का रिजल्ट रोका जा सकता है। इसका कारण है कि 12वीं की मेधा सूची में शामिल कई छात्रों के वेरिफिकेशन के बाद रिजल्ट रोक दिया गया था। इसमें कई छात्र बोर्ड द्वारा निर्धारित वेरिफिकेशन की तिथि में शामिल नहीं हो पाए थे। बोर्ड ने 10वीं के टॉपर छात्रों को स्पष्ट कर दिया है कि वेरिफिकेशन में शामिल होने के बाद ही उन्हें रिजल्ट मिलेगा। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा है कि मेधा सूची में शामिल होने के पहले छात्र का वेरिफिकेशन जरूरी है। छात्रों को वेरिफिकेशन के लिए आना अनिवार्य है। इसके लिए बोर्ड सारी सुविधाएं देता है।
ऐसे चेक करें रिजल्ट-
- सबसे पहले छात्र बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in पर लॉगइन करें
- इसके बाद होमपेज पर 10th result के लिंक पर क्लिक करें
- जरूरी जानकारी भरें
- आपका रिजल्ट आपके सामने होगा