उत्तर प्रदेश की टॉप यूनिवर्सिटीज में शुमार संस्कृति विश्वविद्यालय ने जम्मू-कश्मीर के छात्रों के लिए एक करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप देने का ऐलान किया है। इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी किया है, जिसमें जानकारी दी गई है कि
संस्कृति यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने वाले जम्मू-कश्मीर के छात्रों को एक करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप देने के अलावा नए पाठ्यक्रमों में प्लेसमेंट देने की भी बात कही गई है।
संस्कृति यूनिवर्सिटी के कार्यकारी निदेशक पीसी छाबड़ा ने इस संबंध में बात करते हुए पत्रकारों से कहा कि संस्कृति यूनिवर्सिटी ने जम्मू-कश्मीर के छात्रों को मथुरा कैंपस में उच्च प्राप्त करने का मौका देने का बड़ा फैसला किया है। उन्होंने कहा कि संस्कृति यूनिवर्सिटी उत्तर भारत की चुनिंदा प्राइवेट यूनिवर्सिटीज में एक है। यहां क्वालिटी एजुकेशन के अलावा छात्रों के समग्र विकास पर सबसे ज्यादा जोर दिया जाता है।
संस्कृति यूनिवर्सिटी के महाप्रबंधक अभिषेक शुक्ला ने कहा कि विश्वविद्यालय समाज के विभिन्न तबकों के न्यायसंगत विकास में योगदान के लिए प्रतिबद्ध है। यही कारण है कि संस्कृति यूनिवर्सिटी ने जम्मू-कश्मीर के मेधावी छात्रों के लिए एक करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप देने का फैसला किया है। अभिषेक शुक्ला ने आगे कहा कि संस्कृति यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट के साथ पीएचडी के लिए इंजीनियरिंग, प्रबंधन, शिक्षा, चिकित्सा, पैरा-मेडिकल और हॉस्पिटैलिटी, कृषि, फैशन डिजाइनिंग, बॉयो-टेकनोलॉजी जैसे कोर्स हैं।