फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस्ट इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट कॉलेजों की लिस्ट जारी

Mon, 04 Apr 2016 04:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
iimb
विज्ञापन
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने देश के सबसे अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज और मैनेजमेंट कॉलेजों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में देश के सबसे अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज का खिताब आईआईटी मद्रास को ‌मिला है।
विज्ञापन


इंजीनियरिंग कॉलेजों की रैंकिंग में दूसरे स्‍थान पर आईआईटी मुंबई और तीसरे स्‍थान पर रखा गया है।

वहीं प्रबंधन संस्‍थानों की रैंकिंग में आईआईएम बैंगलुरु को टॉप रैंकिंग और आईआईएम अहमदाबाद को दूसरा स्‍थान मिला है।

एनडीटीवी के अनुसार, मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि सरकार देश के छात्रों के सा‌थ एक स्वस्‍थ प्रतिस्पर्धा खड़ा करना चाहती है और संस्‍थानों की ‌‌स्थिति को लेकन अभिभावकों को जागरूक करना चाहती है।

गौरतलब है कि हाल में देश विरोधी नारों के लिए विवादों में रहे जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय को देश का तीसरे नंबर का सबसे अच्छा विश्वविद्यालय माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें