फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंपस डायरीज़: डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय में एक बार फिर प्रवेश का मौका, एक से तीन सितंबर तक वॉक इन दाखिले

Wed, 26 Aug 2026 02:16 PM IST
Akash Kumar अमर उजाला ब्यूरो

सार

Campus Diaries: डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय (एयूडी) में सत्र 2026-27 के तहत खाली बची सीटों के लिए 1 से 3 सितंबर तक यूजी-पीजी में वॉक-इन दाखिले होंगे। बिना सीयूईटी वाले छात्र भी 12वीं/स्नातक के अंकों पर आवेदन कर सकते हैं। भौतिक पंजीकरण सुबह 9 से 1 बजे तक होगा।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय (एयूडी) शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विभिन्न यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों में एक बार फिर दाखिले का मौका देने जा रहा है। इसके लिए विशेष दाखिला अभियान के तहत एक से तीन सितंबर तक वॉक इन दाखिले होंगे। खास बात यह है कि इसमें सीयूईटी स्कोर के बिना बारहवीं के अंकों के आधार पर भी उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


एयूडी में अब भी स्नातक (यूजी) स्नातकोत्तर (पीजी) की सीटें खाली हैं। ऐसे में इन्हें भरने के लिए प्रशासन ने वॉक इन विशेष प्रवेश अभियान की घोषणा की है। दाखिले के इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि पर विश्वविद्यालय में पहुंचकर पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

नोट कर लें सभी जरूरी तिथियां

  • 01 सितंबर को सभी स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए विशेष अभियान आयोजित होगा।
  • दो सितंबर को सभी वर्गों के लिए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों और 3 सितंबर को सभी वर्गों के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।

खास बात यह है कि जिन उम्मीदवारों ने सीयूईटी परीक्षा नहीं दी है, वे भी संबंधित पाठ्यक्रम की पात्रता शर्तें पूरी करने पर आवेदन कर सकेंगे। हालांकि दाखिले में प्राथमिकता मानदंड के तहत सीयूईटी स्कोर वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।

गैर सीयूईटी उम्मीदवारों को उनके बारहवीं के अंकों के आधार पर तैयार होने वाली मेरिट से दाखिला मिलेगा। जबकि स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए स्नातक डिग्री में प्राप्त अंकों या ग्रेड के आधार पर तय की जाएगी।
विज्ञापन

पहले दाखिला नहीं पा सके छात्रों को भी मौका

विवि के अनुसार, पहले के दाखिला चरणों में शामिल हुए, लेकिन दाखिला नहीं ले सके उम्मीदवारों को पात्रता और सीट उपलब्धता के आधार पर पहली प्राथमिकता दी जाएगी। ऐसे उम्मीदवारों को भी विशेष अभियान में अनिवार्य रूप से शामिल होकर निर्धारित समय में शुल्क भुगतान और प्रवेश संबंधी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

उम्मीदवारों को संबंधित तिथि पर सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच पंजीकरण और विशेष अभियान का आवेदन जमा करना होगा। इसके लिए एयूडी कैंपस में भौतिक रूप से उपस्थित होना अनिवार्य है। मेरिट सूची उसी दिन शाम 4:30 बजे तक जारी की जाएगी। मेरिट में चयनित उम्मीदवारों को इसके बाद तत्काल शुल्क भुगतान सहित प्रवेश की अन्य औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें