फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा, जबरदस्त उत्साह

Mon, 06 Nov 2017 09:26 AM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2017 के दूसरे चरण की परीक्षा रविवार को 16  शहरों के 19 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई।
विज्ञापन


9वीं से 12वीं कक्षा तक के 18 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति पाने के लिए परीक्षा दी। परीक्षा को लेकर बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस बार परीक्षार्थियों की उपस्थिति में भी काफी बढ़ोतरी देखने को मिली। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से बच्चे पहुंचने शुरू हो गए थे। कई जगह पर विद्यार्थियों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली।
विज्ञापन


विद्यार्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए दो जगह दो चरणों में परीक्षा करानी पड़ी। लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली गई। एडमिट कार्ड ऑनलाइन भेजे गए थे। परीक्षा का परिणाम जल्द ही अमर उजाला और foundation.amarujala.com पर घोषित कर दिया जाएगा।  इससे पहले 29 अक्तूबर को पहले चरण की परीक्षा 39  शहरों के 40 केंद्रों पर संपन्न हुई थी। 
विज्ञापन


इन केंद्रों पर हुई परीक्षा
कानपुर, बांदा, जालौन, इटावा, हरदोई, इलाहाबाद सिटी, प्रतापगढ़, चंडीगढ़, जालंधर, लखनऊ, फैजाबाद, सुल्तानपुर, गोंडा, वाराणसी, हल्द्वानी और हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें