फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा: कोई परेशानी हो तो यहां संपर्क करें

Sun, 05 Nov 2017 09:54 AM IST
फाउंडेशन डेस्क/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा- 2017 के दूसरे चरण की परीक्षा आज 16 शहरों के 19 केन्द्रों पर हो रही हैं। 
विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा- 2017 के दूसरे चरण की परीक्षा आज 16 शहरों के 19 केन्द्रों पर हो रही हैं, जिसमें 9वीं, 10वीं, 11वीं व 12वीं कक्षा के 20 हजार से भी अधिक विद्यार्थी छात्रवृत्ति पाने के लिए परीक्षा में बैठे हैं।

इलाहबाद और वाराणसी में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने की वजह परीक्षा सुबह और शाम दो पालियों में होंगी। इस बार लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ स्कूल का परिचय पत्र साथ लाना होगा। गौरतलब हो की इससे पहले 29 अक्तूबर को पहले चरण की परीक्षा 39 शहरों के 40 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई थी। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड ई-मेल आईडी पर भेजे गए हैं। उल्लेखनीय है कि इस बार एक लाख से अधिक विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फार्म भरे थे।

कोई परेशानी हो तो इन नंबरों पर करें संपर्क
9999179966 #अर्जुननिराला
0120 4694250 #विजयप्रकाश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें