फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमकॉम टॉपर आरती-अजमान को मिलेगा अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक

Sat, 04 Nov 2017 11:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
आरती सिंघल और मोहम्मद अजमान खान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला के संस्थापक स्वर्गीय मुरारीलाल माहेश्वरी के नाम पर दिए जाने वाला मुरारीलाल माहेश्वरी मेमोरियल स्वर्ण पदक एमकॉम टॉपर आरती सिंघल और मोहम्मद अजमान खान को दिया जाएगा। इस बार दो होनहारों को यह पदक दिया जा रहा है। एक छात्र रेग्युलर और दूसरा प्राइवेट है। सीसीएसयू के दीक्षांत समारोह में 17 नवंबर को कुलाधिपति राम नाईक मेधावियों को पदक देंगे।
विज्ञापन


पढ़ें : MJMC टॉपर शालू चोपड़ा को मिलेगा अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक 

पदक प्राप्त करने वाले दोनों छात्र मेरठ के रहने वाले हैं। आरती सिंघल माधवपुरम सेक्टर तीन की निवासी हैं। पिता राकेश सिंघल प्राइवेट नौकरी में हैं। मां रजनी गृहणी हैं। आरती ने डीएन डिग्री कॉलेज से रेग्युलर छात्रा के रूप में 2000 में से 1720 अंक प्राप्त किए हैं। बीकॉम डीएन डिग्री कॉलेज से 75.38 प्रतिशत अंक के साथ की। आरती यूजीसी नेट की तैयारी कर रही हैं। वह असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहती हैं। मुरारीलाल माहेश्वरी मेमोरियल स्वर्ण पदक के दूसरे विजेता मोहम्मद अजमान खान हैं। वह मेरठ की मवाना तहसील में लेखपाल हैं। एक साल पहले उनकी नौकरी लगी। इस वजह से उन्होंने एमकॉम की पढ़ाई प्राइवेट विद्यार्थी के रूप में की। परीक्षा में अच्छे अंक हासिल किए। उनको 1000 में से 860 अंक प्राप्त हुए। मोहम्मद अजमान गोला कुंआ के रहने वाले हैं। पिता मोहम्मद रजी खान की पतंग की दुकान है। मां तब्बसुम गृहणी हैं। अजमान ने एमकॉम मेरठ कॉलेज से किया। बीकॉम में 73 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। वह भी यूजीसी नेट की तैयारी कर रहे हैं। उनकी चाहत असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें