फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम में दो से अधिक बच्चे होने पर नहीं कर सकेंगे सरकारी नौकरी

Mon, 10 Apr 2017 08:30 AM IST
amarujala.com- Presented by: शिवेंदु शेखर
विज्ञापन
विज्ञापन
असम सरकार ने रविवार को एक पॉपुलेशन पॉलिशी ड्राफ्ट की घोषणा की, जिसके मुताबिक ऐसे लोगों को सरकारी नौकरी नहीं दी जाएगी जिनके दो से अधिक बच्चे हैं और साथ ही साथ लड़कियों के लिए यूनिवर्सिटी स्तर तक की मुफ्त शिक्षा भी दी जाएगी। 
विज्ञापन


स्वास्थय मंत्री हिमंता बिस्वास सर्मा ने बताया कि, " ये एक ड्राफ्ट पॉपुलेशन पॉलिसी है। हमने सुझाव दिया है कि वैसे लोग जिनके दो से अधिक बच्चे हैं वे लोग सरकारी नौकरी के लिए योग्य नहीं होंगे।"

"इस कंडीशन को पूरा करके नौकरी लेने वाले लोगों को अपनी नौकरी के पूरे टर्म में इस कंडीशन को पूरा करना होगा" साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि, "ये कंडीशन एम्प्लॉयमेंट जेनरेशन स्कीम जैसे लाभ लेने के लिए भी लागू होगा। इस सब के अलावे पंचायत चुनावों और दूसरे म्यूनीसिपल चुनावों के लिए भी ये नियम लागू होगा।" 
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : source
सरमा जो कि शिक्षा मंत्री भी हैं ने कहा कि इस पॉलिशी के तहत यूनिवर्सिटी लेवल तक लड़कियों को मुफ्त शिक्षा देने का भी लक्ष्य है। हम लड़कियों को मिलने वाली हर सुविधा फ्री करना चाहते हैं।

इसी में एक प्रावधान ये भी डालने की तैयारी है जिसके मुताबिक लड़कियों के लिए सरकारी नौकरी सहित चुनाव लड़ने तक में आरक्षण देने का प्रावधान लाया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि जुलाई तक हम इसमें जनता के सुझान लेंगे और इसके बाद इसे असेंबली में बहस के लिए पेश किया जाएगा।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें