फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक 2.4 करोड़ NCERT किताबों की हो चुकी ऑनलाइन प्री-बुकिंग

Fri, 15 Sep 2017 01:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
जब से NCERT ने छात्रों को आसानी से किताबें उपलब्ध कराने के लिए अपने ऑनलइन पोर्टल की शुरुआत की है तब से अभिभावकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। खबर है कि अब तक 2.4 करोड़ NCERT किताबों की ऑनलाइन प्री बुकिंग हो चुकी है।  दुकानों पर किताबों की कमी के चलते अभिभावक प्राइवेट पब्लिशर्स से ज्यादा कीमत पर किताबें खरीदने को मजबूर होते हैं। अभिभावकों की इस परेशानी को देखते हुए National Council of Educational Research and Training (NCERT) ने पिछले महीने ही अपने ऑनलाइन वेबपोर्टल की शुरुआत की थी जिसकी मदद से बड़ी ही आसानी से किताबों की प्री बुकिंग और होम डिलीवरी हो सके।
विज्ञापन


पढ़ेंः JNU ENTRANCE EXAM 2018-19: इस दिन होगी परीक्षा, रजिस्ट्रेशन शुरू


NCERT के डायरेक्टर ऋषिकेश सेनापति ने कहा कि आधिकारिक रूप से पोर्टल की शुरुआत 23 सितंबर 2017 को होगी। हालांकि ऑनलाइन किताबों की  मांग पहले ही शुरू हो चकी है और अकादमिक सेशन 2018-19 के लिए अब तक 2.4 करोड़ किताबों की प्री बुकिंग हो चुकी है। उन्होंने बताया कि कर्नाटक बोर्ड ने 37 लाख किताबों का ऑर्डर दिया है जबकि अरुणाचल प्रदेश ने 29 लाख किताबों की मांग की है। इसके अलावा पंजाब, अंदमान-निकोबार, दमन एंड दीव, ओडिशा, पुड्डुचेरी, राजस्थान और सिक्किम से भी भारी संख्या में किताबों की मांग की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें