फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2017 के लिए आवेदन शुरू

Sun, 20 Aug 2017 11:10 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2017 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 31 अगस्त तक चलेगी। इसके लिए फाउंडेशन की वेबसाइट foundation.amarujala.com या फिर अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर या फिर इस लिंक  http://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2017 पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है।
विज्ञापन


फार्म में मांगी गई सभी जानकारियां देना अनिवार्य होगा। लिखित परीक्षा ऑनलाइन नहीं, बल्कि विभिन्न शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी।

फार्म भरते समय लिखित परीक्षा के लिए विद्यार्थी अपनी सुविधा अनुसार शहर का चयन कर सकेंगे। इसके लिए 55 शहरों का विकल्प फॉर्म में दिया गया है। परीक्षा केंद्र की सूचना ई-मेल द्वारा भेजे जाने वाले एडमिट कार्ड में दी जाएगी। इसलिए हर आवेदक का ई-मेल आईडी होना अनिवार्य है।
Trending Videos

आवेदन केवल ऑनलाइन ही किए जा सकेंगे।

पिछली बार की तरह ही इस बार नौवीं और दसवीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 30-30 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां और 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी।

इस वर्ष की छात्रवृत्ति की परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड से नौवीं से 12वीं कक्षा तक में पढ़ने वाले और पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले वे विद्यार्थी पात्र होंगे जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय डेढ़ लाख रुपये से कम हो। आवेदन केवल ऑनलाइन ही किए जा सकेंगे।

पात्र पाए गए विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन ही भेजे जाएंगे। पिछले वर्ष एक लाख से अधिक प्रतिभाशाली विद्यार्थी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए हुई परीक्षा में शामिल हुए थे और उसमें से सफल हुए 36 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 14.4 लाख रुपये दिए गए थे।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण जानकारियां

- फोटो : अमर उजाला
- एक एमबी से ज्यादा न हो प्रमाण-पत्र
- विद्यार्थियों को फॉर्म में फोटो, अपनी पिछली कक्षा की मार्कशीट और घर का प्रणाम लगाना होगा। कोई भी फोटो एक एमबी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, नहीं तो आवेदन स्वीकृत नहीं होगा।

दृष्टिहीनों के लिए दो विशेष छात्रवृत्तियां
- पिछली बार की तरह ही इस बार भी दो दृष्टिहीन विद्यार्थियों को विशेष छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा में उन्हें सहायक लाने की स्वीकृति दी जाएगी। इसमें ध्यान रखना होगा कि अपने से एक कक्षा नीचे का छात्र ही उनका सहायक हो सकता है। सहायक को स्कूल का आई कार्ड साथ लाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें