2017-18 सेशन के लिए इटालियन गवर्नमेंट द्वारा दिए जाने वाले स्कॉलशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। स्कॉलरशिप 3, 6 और 9 महीने के लिए दिए जाते हैं। सनद रहे स्कॉलरशिप सिर्फ विज्ञान और इंजिनियरिंग के क्षेत्र में ही दिए जाते हैं। आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवार एचआरडी मिनस्ट्री की वेबसाइट और गवर्नमेंट ऑफ इटली की बेबसाइट पर भी आवेदन करना होगा।
मुख्य बिंदु:
-विदेश में रह रहे उम्मीदवार आवेदन के लिए योग्य नहीं हैं
-6 महीने से ज्यादा समय से विदेश में रह कर पढ़ाई करने वाले ऐसे उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने लौटने के बाद लगातार 2 साल इंडिया में ही बिताए हों।
-चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 61,000 रुपये से अधिक का स्टाइपेन दिया जाएगा।
-ऐसे उम्मीदवार जो पहले से किसी नौकरी में हों संबंधित विभाग से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट जरूर प्राप्त करें।
आवेदन की अंतिम तिथि: 10 मई, 2017