इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। आवेदन में आधार की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है। इससे पहले विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आवेदन की तिथि भी बढ़ाई जा चुकी है।
विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर निर्धारित की गई थी। साथ ही आवेदन के लिए आधार अनिवार्य किया गया था। जिन अभ्यर्थियों के पास आधार नहीं था, उनका ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं हो रहा था।